Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सचिवालय सेवा संघ का आंदोलन शुरू, आज मानव श्रृंखला बनाया, 6 से काला बिल्ला लगायेंगे

Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन की शुरूआत की. कल (6 अगस्त) से संघ के सभी सदस्य काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. संघ की दो प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू और प्रोन्नति का मुद्दा शामिल है.
Advertisement
Advertisement
अपनी मांगों को लेकर मानव श्रृंखला बनाया

Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन की शुरूआत की. कल (6 अगस्त) से संघ के सभी सदस्य काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. संघ की दो प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू और प्रोन्नति का मुद्दा शामिल है.

 

सचिवालय सेवा संघ ने चार अगस्त को दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के बाद अपने आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा की थी. इसके तहत पांच अगस्त को सचिवालय में मानव श्रृंखला बनाना और 6-12 अगस्त तक काला बिल्ला लगा कर काम करना शामिल था. संघ ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज 1.30-2.30 तक सचिवालय में मानव श्रृंखला बनाया.

 

संघ द्वारा इससे पहले भी अपनी मांगों के समर्थन में सचिवालय में मानव श्रृंखला बनाया जा चुका है. मानव श्रृंखला बनाए जाने के बाद सरकार ने कैडर रिव्यू कमेटी में संघ के पदाधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया. लेकिन कमेटी की बैठक की सूचना संघ के पदाधिकारियों को समय पर नहीं दी.

 

संघ द्वारा विरोध किए जाने के बाद बैठकों की सूचना संघ के पदाधिकारियों को समय पर दी गयी. लेकिन बैठक में सदस्य बनाये गये संघ के पदाधिकारियों को किसी तरह के दस्तावेज नहीं दिये गये. इससे कमेटी और संघ के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति कायम रही.

 

संघ की दूसरी मांग सरकार द्वारा प्रोन्नति नीति में किये गये बदलाव से संबंधित है. संघ का मानना है कि सरकार द्वारा प्रोन्नति के मामले में किये गये संशोधन से संघ के सदस्यों को नुकसान होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही