Search

 
 
 

Adityapur News : ट्रेन की चपेट में आकर यात्री की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. घटना की जानकारी आदित्यपुर आरपीएफ से मिली है.
 

Adityapur : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. घटना की जानकारी आदित्यपुर आरपीएफ से मिली है.

 

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, यात्री आदित्यपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही टाटा-छपरा ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसे दूसरी ट्रेन पकड़नी थी. इसी जल्दबाजी में उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

Uploaded Image

मृतक का शव 

 

बताया जा रहा है कि यात्री आसनसोल की ओर से टाटा-छपरा ट्रेन में सवार हुआ था. उसे दक्षिण भारत की ओर जाने वाली दूसरी ट्रेन पकड़नी थी. इसी कारण वह आदित्यपुर स्टेशन से पहले ही ट्रेन से उतरकर दूसरी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था.

 

आरपीएफ और रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच


घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही