Search

 
 
 

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में आदित्यपुर बंद, मेयर समेत 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सरायकेला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उससे जुड़े हिंदूवादी संगठनों द्वारा बुलाये गए बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला. बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे मेयर संजय सरदार समेत 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela :  हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सरायकेला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उससे जुड़े हिंदूवादी संगठनों द्वारा बुलाये गए बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला. बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे मेयर संजय सरदार समेत 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

 

Uploaded Image

 

सुबह बंद समर्थक आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास एकत्र हुए और हिमांशु सिंह के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस पहले से ही बड़ी संख्या में मौके पर तैनात थी.

 

 

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर आदित्यपुर थाना पहुंचाया. हिरासत में लिए गए लोगों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास और कई स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं.

 

पूरे घटनाक्रम के दौरान सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे. उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी.

 

पुलिस की सतर्कता के कारण आदित्यपुर खरकई पुल से गम्हरिया जाने वाली टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर यातायात सामान्य रहा. वहीं, हत्याकांड के विरोध में स्थानीय बाजार की कई दुकानों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद का समर्थन किया. पूरे इलाके में लगातार पुलिस गश्त जारी रही और प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही