Search

 
 
 

जमशेदपुर SSP व सरायकेला SP का तबादला कानून-व्यवस्था की चुनौती का स्थायी समाधान नहीं : पुलिस एसोसिएशन

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जमशेदपुर और सरायकेला के वरीय पुलिस अधिकारियों के हालिया तबादले पर प्रतिक्रिया दी है. एसोसिएशन का कहना है कि केवल अधिकारियों का तबादला कर देने से राज्य में कानून-व्यवस्था की चुनौती का स्थायी समाधान नहीं होगा.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जमशेदपुर और सरायकेला के वरीय पुलिस अधिकारियों के हालिया तबादले पर प्रतिक्रिया दी है. एसोसिएशन का कहना है कि केवल अधिकारियों का तबादला कर देने से राज्य में कानून-व्यवस्था की चुनौती का स्थायी समाधान नहीं होगा. 

 

संगठन ने कहा है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रशासन की नियमित प्रक्रिया है और इस पर उसे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन अपराध और उपद्रव की घटनाओं पर सिर्फ अधिकारियों को बदलना पर्याप्त नहीं है. 

 

Uploaded Image

 

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर में डीजे विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी और उपद्रव की घटना के समय पीसीआर वैन में मात्र दो से तीन पुलिसकर्मी तैनात थे. ऐसे में सीमित संख्या में पुलिसकर्मियों से हथियारबंद उपद्रवियों का सामना करने की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है.

 

 

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि राज्य पुलिस बल लंबे समय से सीमित संसाधनों, कम संख्या बल और विभिन्न चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है. इसलिए सरकार को पुलिस बल की बुनियादी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जवानों की संख्या बढ़ाने, आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने और उन्हें अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए.

 

एसोसिएशन ने सरकार से आग्रह किया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दीर्घकालिक नीति बनाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी कानून को हाथ में लेने का दुस्साहस न कर सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही