Search

Adityapur : ड्रग्स तस्करी पर शिकंजा, फरार आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा

पुलिस ने पार्कों, मुख्य चौकों और शराब की दुकानों के आसपास बाइक गश्ती की. इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रही और कुछ लोगों को चेतावनी भी दी गई. एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि ड्रग्स तस्करी में फरार आरोपियों को पकड़ने तक अभियान जारी रहेगा.
 
Saraikela :  आदित्यपुर में ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने देर रात से सुबह तक अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की है.

इस अभियान के दौरान पुलिस ने रामबढ़िया बस्ती, मुस्लिम बस्ती और इमली चौक क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली. इस दौरान फरार आरोपियों के घरों पर भी दबिश दी गई. पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की. साथ ही मौके से ड्रग्स और उससे जुड़े सामान भी जब्त किए. 

Uploaded Image

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

पुलिस ने पार्कों, मुख्य चौकों और शराब की दुकानों के आसपास बाइक गश्ती की. इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रही और कुछ लोगों को चेतावनी भी दी गई. एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि ड्रग्स तस्करी में फरार आरोपियों को पकड़ने तक अभियान जारी रहेगा.

उन्होंने बताया कि लालटू की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधि या ड्रग्स के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही