Search

 
 
 

Seraikela News : तेज बारिश में बहा निर्माणाधीन पुल का डायवर्जन, कांड्रा-हुदु का आवागमन ठप

जिले में लगातार हो रही बारिश ने कांड्रा-हुदु मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित  हो दिया है. मेहताबेड़ा में निर्माणाधीन पुल के पास बनाई गई अस्थायी डायवर्जन सड़क तेज बहाव में बह जाने से हुदु और कांड्रा के बीच सड़क संपर्क टूट गया है.
 

Seraikela : जिले में लगातार हो रही बारिश ने कांड्रा-हुदु मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित  हो दिया है. मेहताबेड़ा में निर्माणाधीन पुल के पास बनाई गई अस्थायी डायवर्जन सड़क तेज बहाव में बह जाने से हुदु और कांड्रा के बीच सड़क संपर्क टूट गया है. इसके कारण छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

निर्माणाधीन पुल के पास बनी थी अस्थायी सड़क

जानकारी के अनुसार, मेहताबेड़ा में नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण अवधि के दौरान आवागमन बनाए रखने के लिए पुल के बगल में अस्थायी डायवर्जन सड़क बनाई गई थी. लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण यह डायवर्जन सड़क पूरी तरह बह गई, जिससे मार्ग बंद हो गया.

 

विद्यार्थियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें


सड़क संपर्क टूटने से हुदु और आसपास के गांवों का कांड्रा से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है. दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, मरीजों और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में भारी दिक्कतें आ रही हैं. लोगों को अब कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है.

 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था करने तथा क्षतिग्रस्त डायवर्जन सड़क की मरम्मत कर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही