Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जिलिंगगोड़ा व आसंगी नदी घाट से दिन दहाड़े हो रहा बालू उठाव, प्रशासन मौन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में बालू माफिया पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं. आदित्यपुर हो या आरआईटी थाना क्षेत्र दोनों जगहों के बालू घाट से रात के अंधियारे में बेखौफ होकर बालू उठाव जारी है. वहीं सपड़ा के गौरी पुल के नीचे से दिन दहाड़े बालू का खनन निरंतर जारी है. कुल मिलाकर जिले के नदियों से अवैध बालू का खनन जारी है. इसे भी पढ़ें :खास">https://lagatar.in/republic-day-celebrations-will-be-special-only-indigenous-weapons-will-be-displayed-agniveer-will-also-be-seen/">खास

होगा गणतंत्र दिवस समारोह, सिर्फ देसी हथियारों का होगा प्रदर्शन, अग्निवीर भी नजर आयेंगे

खनन विभाग की नजर बालू उठाव पर नहीं पड़ रही

परिवहन व आदिवासी कल्याण मंत्री के आवासीय क्षेत्र का जिलिंगगोड़ा घाट और आसंगी नदी तट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां दिन के उजाले में बालू माफिया खुलेआम खरकई नदी से बालू खनन और उठाव करते देखे जा सकते हैं. अब सवाल ये है कि आखिर स्थानीय पुलिस और खनन विभाग की नजर इस ओर क्यों नहीं पड़ रही है. बताया जाता है कि 5 हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर की दर से यहां से बालू बेचा जा रहा है. इसे भी पढ़ें :स्कूल">https://lagatar.in/school-became-a-market-parents-worried-about-fees/">स्कूल

बना बाजार फीस पर अभिभावकों की चिंता बरकरार

15 से 20 ट्रैक्टर बालू उठाव हर दिन हो रहा है

सूत्र बताते हैं कि दिनभर में जिलिंगगोड़ा घाट से 15 से 20 ट्रैक्टर बालू उठाव हर दिन हो रहा है. बता दें कि वार्ड 17 और 18 के पार्षदों ने अपने क्षेत्र में अवैध बालू खनन व भंडारण की शिकायत पहले ही कर चुके हैं, इन वार्डों में रात के अंधियारा में चोरी छिपे बालू का उठाव नदियों से होता है, जिसका भंडारण बालू माफिया सार्वजनिक स्थानों पर करते हैं जहां से दिन के उजाले में उसे बेचते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-no-programs-were-held-on-the-foundation-day-cum-golden-jubilee-of-sail/">किरीबुरु

: सेल के स्थापना दिवस सह स्वर्ण जयन्ती पर नहीं हुए कोई कार्यक्रम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही