Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सरायकेला झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेन्दू हो सकते हैं जमशेदपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी

  • गुरुवार को चूनाबाबा के दरबार पहुंच टेका मत्था
  • बोले आलाकमान का फैसला शिरोधार्य
Adityapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दू महतो जमशेदपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी हो सकते हैं. वे अचानक गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित चूनाबाबा शाह के दरबार पहुंच और वहां मत्था टेका. मौके पर पत्रकारों के सवाल पर बोले अगर आलाकमान का फैसला हुआ तो मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं और उनका फैसला शिरोधार्य होगा. उन्होंने कहा कि वे यहां शीघ्र हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने की मन्नत मांगने आये हैं. बता दें कि डॉ शुभेन्दू महतो हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से जूते चप्पल का परित्याग कर नंगे पांव चल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/state-service-officer-punished-ias-only-criticized/">राज्य

सेवा के अफसर को सजा, आईएएस को सिर्फ निंदन
डॉ शुभेन्दू महतो झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं. वे वर्तमान में सरायकेला का जिलाध्यक्ष के साथ 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गलत तरीके से फंसाया है और जेल में डालने का काम किया है. इससे भाजपा के दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जेल में जाने के बाद से वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में भी झारखंड के विकास के लिए काफी बेहतर काम हो रहे हैं और वंचित व जरूरतमंद लोगों तक विकास की किरण पहुंच रही है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-congress-will-release-manifesto-today-manifesto-will-be-based-on-five-justices-and-25-guarantees/">लोकसभा

चुनाव : कांग्रेस आज घोषणा पत्र जारी करेगी, पांच न्याय, 25 गारंटी पर आधारित होगा मेनिफस्टो
उन्होंने कहा कि आगे भी झारखंड वासियों का सही तरीक़े से कल्याण होता रहे यही चूनाबाबा शाह से कामना करने आया हूं. डॉक्टर शुभेंदु ने कहा कि जमशेदपुर सीट पर महागठबंधन का प्रत्याशी कौन बनेगा यह आलाकमान तय करेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी का हाई कमान गंभीरता से विचार कर रही है, लेकिन जो भी होगा मेरे समझ से वह झामुमो पार्टी का कोई सच्चा सिपाही ही होगा. जो पार्टी के नीति सिद्धांत का पालन करने वाला हो और उन्हें राजनीति करने की समझ हो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही