Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एक बेहतर खेल मैदान के लिए तरस रही है क्षेत्र की जनता

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर की आबादी तकरीबन ढाई लाख हो चुकी है, लेकिन यहां एक बेहतर खेल का मैदान नहीं है. पिछले साल जागृति मैदान में बनने वाले नगर निगम के कार्यालय के काम को स्थानीय लोगों ने विरोध कर बचा तो लिया लेकिन मंत्री चंपई सोरेन के घोषणा के बावजूद अब तक मैदान का विकास नहीं हो सका है. वर्तमान में बिल्डिंग मेटेरियल के सप्लायर मैदान को मेटेरियल रखने का गोदाम बना रखे है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-echoed-with-the-thunder-of-bullets-criminals-opened-fire-in-land-dispute-in-madhusudan-path/">जमशेदपुर

: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कदमा, मधुसूदन पथ में जमीन विवाद में अपराधियों ने चलाई गोली

जन कल्याण मोर्चा करेगी जनहित याचिका दायर

[caption id="attachment_566683" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/khel-maidan-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> नक्शा दिखाते मोर्चा अध्यक्ष.[/caption] आदित्यपुर को शहरी रूप देकर विकसित करने का श्रेय आवास बोर्ड को जाता है लेकिन बता दें कि आवास बोर्ड ने आदित्यपुर में लाखों लोगों को मकान, जमीन, प्लॉट आवंटित की लेकिन टाउन प्लानिंग नक्शे के मुताबिक कॉमन यूटिलिटी की ओपन स्पेस में आम शहरियों के लिए एक खेल का मैदान डेवलप नहीं किया. सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा ने इस पर आपत्ति जताते हुए राज्य के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व डेवलप हुआ दिंदली न्यू हाउसिंग कॉलोनी में आवास बोर्ड ने बच्चों के खेलने कूदने के लिए एक मैदान तक डेवलप नहीं की. जबकि दिंदली मौजा में आवास बोर्ड ने 195 एकड़ जमीन अधिग्रहण की है. जिसपर 15 हजार से अधिक प्लॉट, मकान, फ्लैट एवं कमर्शियल संस्थान स्थापित कर अरबों रुपये का राजस्व कमाया है. अब तो आवास बोर्ड को ऐसी लालच आन पड़ी है कि कॉमन यूटिलिटी और ओपन स्पेस की जमीन पर भी कॉमर्शियल संस्थान स्थापित करने की योजना बना ली है. अगर ऐसा हुआ तो जन कल्याण मोर्चा जनहित याचिका दायर करेगी और टाउन प्लानिंग के मुताबिक शहर में अन्य सुविधाएं देने के लिए आंदोलन करेगी. इसे भी पढ़ें :आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-now-pressure-is-being-made-on-the-victim-side/">आरोग्यम

स्कैम: अब पीड़ित पक्ष पर बनाया जाने लगा दबाव

दिंदली मौजा का कॉमन यूटिलिटी एक में बने खेल का मैदान 

मोर्चा ने 12 मार्च 1993 में बने दिंदली मौजा के टाउन प्लानिंग के मुताबिक ओपन स्पेस की कॉमन यूटिलिटी एक की 320 गुणा 210 फ़ीट जमीन पर जो कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बगल में स्थित है पर खेल का मैदान विकसित करने की मांग की है. इस जमीन पर वर्तमान में लोग कचरा फेंक रहे हैं, जमीन पर झाड़ी उग आए हैं. इस बाबत मोर्चा ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-3-lakh-35-thousand-734-voters-will-vote-for-18-candidates-today/">रामगढ़

विस उपचुनाव: 3 लाख 35 हजार 734 वोटर 18 प्रत्याशियों के लिए आज डालेंगे वोट

ओपन स्पेस व कॉमन यूटिलिटी की जमीन दूसरे कार्यों के लिए आवंटित 

1993 में कई गई टाउन प्लानिंग के मुताबिक आवस बोर्ड ने शहर का विकास करने के बजाय जैसे-तैसे जमीन का आवंटन किया है. इस बात का खुलासा टाउन प्लान के नक्शे से हो रहा है. आकाशवाणी के ठीक पीछे 25 फीट का रोड गायब हो गया है. जिसे ऑर्बिट इंडिया ने घेर ली है. आकाशवाणी से सटे उमेश इन्क्लेव के बीच भी 25 फीट का रास्ता गायब कर दिया गया है. दोनों रास्तों को बिल्डर ने अपने अपार्टमेंट में शामिल कर लिया है. मोर्चा ने बताया कि नक्शे में जिस पर्पस के लिए जमीन रखी गई थी उसके बजाय कुछ अलग ही स्थापित कर दी गई है. उन्होंने इन सारी बातों को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने और जनहित याचिका दायर करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fierce-fire-in-kadma-market-more-than-ten-shops-burnt/">जमशेदपुर

: कदमा बाजार में लगी भीषण आग, दस से ज्यादा दुकानें जली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही