Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कल्याण कुंज सभागार में यूपीएससी रैंकर्स विकास और सुमित को किया गया सम्मानित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित कल्याण कुंज सभागार में बुधवार को यूपीएससी परीक्षा में सफल रहे जिले के विद्यार्थी सुमित कुमार ठाकुर व विकास महतो को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई. इस दौरान मुख्य अतिथि जिले के डीसी अरवा राजकमल और विशिष्ट अतिथि एसपी आनंद प्रकाश शामिल थे. सभी ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rehabilitation-policy-expires-displaced-despondent-question-mark-even-after-rising-water-level-of-dam/">आदित्यपुर

: पुनर्वास नीति एक्सपायर, विस्थापित मायूस, डैम के जलस्तर बढ़ने पर भी अब प्रश्नचिन्ह

यूपीएससी में सफल होने के लिए कठिन चुनौतियों के दौर से गुजरना होता है : डीसी

कार्यक्रम में डीसी अरवा राजकमल ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को भविष्य का निर्माता बताया. उन्होंने कहा कि देश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है. ऐसे में उन्हें जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन कर देश को और तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाने की जवाबदेही रहेगी. उन्होंने दोनों अभ्यर्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी. साथ ही सभागार में मौजूद सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार देने की अपील की, ताकि उनके बच्चे भी भविष्य में इस मुकाम को हासिल कर सके. उन्होंने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने के लिए बेहद ही कठिन चुनौतियों के दौर से गुजरना होता है. आज भी मैं 15 साल पीछे जाकर सोचता हूं तो यह एहसास होता है, कि मुझे भी एक दिन इसी तरह से सम्मानित किया गया था. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-87-percent-students-of-high-school-upgraded-in-jack-board-have-achieved-success/">आदित्यपुर

: जैक बोर्ड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 87 प्रतिशत छात्रों ने प्राप्त की सफलता 

अच्छा प्रशासक बनने के लिए जर्नलिज्म की बारीकियों को गहराई से समझना होगा : एसपी

वहीं,  आनंद प्रकाश ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि आप एक अच्छे प्रशासक बनना चाहते हैं तो आपको जर्नलिज्म की बारीकियों को गहराई से समझना होगा. क्योंकि एक जर्नलिस्ट के पास हर विभाग का अनुभव रहता है. उन्होंने जर्नलिज्म प्रोफेशन को सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोफेशन बताया. इस दौरान दोनों सफल अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता के दौर को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कितनी कठिनाइयों से उक्त मुकाम को हासिल किया है. समारोह में उपस्थित श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध होकर दोनों सफल अभ्यर्थियों के अनुभव को आत्मसात किया. इस दौरान दोनों सफल अभ्यर्थियों के परिजन भी मौजूद रहे. अंत में दोनों सफल अभ्यर्थियों के परिजनों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. साथ ही कार्यक्रम को बारी-बारी से सभी अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-team-formed-to-investigate-corruption-in-mnrega/">किरीबुरु

: मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच के लिए टीम गठित

क्षेत्र की बदल रही है आबोहवा : पूर्व उपाध्यक्ष

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया कि आदित्यपुर की आबोहवा बदल रही है. पहले जिस दृष्टिकोण से आदित्यपुर को देखा जाता था हाल के दिनों में उसमें बड़ा बदलाव आया है. यहां के छात्र-छात्राएं सिविल सर्विसेज जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में बुलंदी से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जो एक शुभ संकेत है. वहीं, अधिवक्ता ओमप्रकाश ने भी आदित्यपुर के युवाओं के प्रयासों की सराहना की व अन्य युवाओं से सुमित और विकास बनने की अपील की. वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन मनमोहन सिंह ने किया. इसे भी पढ़े : NCP">https://lagatar.in/regret-to-ncp-chief-sharad-pawar-why-did-the-home-ministry-and-the-intelligence-department-not-inform-about-the-rebellion-of-shiv-sena-mlas/">NCP

चीफ शरद पवार को मलाल, शिवसेना विधायकों की बगावत की सूचना गृह मंत्रालय और इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट ने क्यों नहीं दी

ये थे उपस्थित

सम्मानित अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, नरेंद्र मोदी फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनमोहन सिंह व संस्था के संरक्षक राकेश कुमार सिंह, समाजसेवी एसडी सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिला समाज के वरिष्ठ नागरिक योगेंद्र ठाकुर, भाजपा नेता शैलेश शर्मा, कांग्रेसी नेता अंबुज कुमार, रमाशंकर पांडे, भाजपा नेता हरेंद्र तिवारी आदि. इसे भी पढ़े : Deoghar">https://lagatar.in/deoghar-more-than-7-lakh-rupees-came-out-of-donation-boxes-in-baba-temple/">Deoghar

: बाबा मंदिर में दानपात्रों से निकले 7 लाख रुपयों से ज्यादा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही