Search

 
 
 

Adityapur: युवक ने ऑटो चालक पर लगाया मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप

जमशेदपुर के मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी निवासी राजकुमार यादव ने एक ऑटो चालक पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है.
 

Adityapur: जमशेदपुर के मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी निवासी राजकुमार यादव ने एक ऑटो चालक पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. घटना आदित्यपुर पुल के समीप की है, जहां गम्हरिया से साकची लौटने के दौरान यह विवाद हुआ. पीड़ित का इलाज अस्पताल में कराया गया है, जबकि आरोपी चालक वारदात के बाद मौके से फरार  हो गया.

 

बीच रास्ते उतारने का विरोध करने पर लोहे के कड़े से वार


पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने गम्हरिया से साकची आने के लिए ऑटो रिजर्व किया था. आदित्यपुर पुल से ठीक पहले चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी और उन्हें जबरन उतरने को कहा. जब उन्होंने तय गंतव्य तक ले जाने की बात रखी और बीच रास्ते उतरने से मना किया, तो चालक ने आक्रोश में आकर हाथ में पहने लोहे के कड़े से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

 

Uploaded Image

सड़क पर गिरे पीड़ित पर गाड़ी चढ़ाकर फरार हुआ आरोपी


राजकुमार का आरोप है कि कड़े के प्रहार से जब वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, तो बेखौफ चालक ने उनके ऊपर ही ऑटो चढ़ा दिया और तेजी से वाहन लेकर भाग निकला. वहां मौजूद राहगीर जब तक स्थिति को समझ पाते, तब तक आरोपी चालक उनकी पहुंच से दूर निकल चुका था. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल राजकुमार को संभाला और तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही