Search

 
 
 

Bihar News : बाढ़ और कटाव रोकने के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Bhagalpur News : कटाव की गंभीरता को देखते हुए कई स्थानों पर युद्धस्तर पर निरोधक कार्य चल रहे हैं. बड़ी संख्या में मजदूरों और मशीनें लगी गई है. जल संसाधन विभाग की विशेषज्ञ टीमें विभिन्न स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं. विशेषज्ञों से मिले तकनीकी सुझावों के आधार पर मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
 
बाढ़

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में गंगा और कोसी नदी के मुहाने पर बसे तटीय इलाकों में बाढ़ और भीषण कटाव का संकट विकराल रूप धारण कर चुका है. इससे कई परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई है. इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने नदी की मुख्य धारा का रुख मोड़ने की योजना बनाई है. जिला प्रशासन ने राहत, बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों को तेज कर दिया है. 

 

संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल, भारी मशीनरी, तकनीकी विशेषज्ञ और श्रमबल तैनात किए गए हैं. टीमें लगातार प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं. इसके लिए ड्रेजिंग मशीन का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है. ड्रेजिंग से जरिए नदी के बहाव को कटाव वाली जगह से दूर किया जा सकता है.


कटाव की गंभीरता को देखते हुए कई स्थानों पर युद्धस्तर पर निरोधक कार्य चल रहे हैं. बड़ी संख्या में मजदूरों और मशीनें लगी गई है. जल संसाधन विभाग की विशेषज्ञ टीमें विभिन्न स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं. विशेषज्ञों से मिले तकनीकी सुझावों के आधार पर मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही