Search

 
 
 

लातेहार जिले का 25वां स्थापना दिवस यादगार बनाने में जुटा प्रशासन

डीसी ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित व भव्य तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ताकि यह आयोजन जिले के लिए यादगार बन सके. कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर तैयारी करें.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी व एसपी.

Latehar : लातेहार जिले की स्थापना के चार अप्रैल को 25 वर्ष पूरे हो जायेगें. जिला प्रशासन इस विशेष अवसर को यादगार बनाने में जुटा हुआ है. इस मौके पर कई आयोजन किये जाएंगे. तैयारी को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई.


डीसी ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित व भव्य तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ताकि यह आयोजन जिले के लिए यादगार बन सके. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर तैयारी करें. कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को कहा.

 


वहीं, एसपी ने कार्यक्रमों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, सम्मान समारोह व अन्य गतिविधियों की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में डीडीसी सैयद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही