Search

 
 
 

देवघर: 10 साइबर ठग अरेस्ट, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

Deoghar: साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 2 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर में कुछ लोग फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठग रहे हैं.
 

Deoghar: साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 2 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई.

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर में कुछ लोग फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठग रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें सभी आरोपियों को पकड़ा गया.

 

जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank और अन्य कंपनियों का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे. इसके अलावा गूगल पर फर्जी नंबर अपलोड कर लोगों को झांसे में लेते थे.

 

ये लोग किसानों को पीएम किसान योजना और बैंक से जुड़ी सुविधाओं के नाम पर भी ठगी करते थे. आरोपियों द्वारा SBI क्रेडिट कार्ड लिंक, कैशबैक और गिफ्ट कार्ड के नाम पर भी लोगों को ठगा जाता था.

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे. उनके पास से 15 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड और 4 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं.

 

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और सतर्क रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही