Mumbai: पेंटिग कला के क्षेत्र में एक बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि भारतीय चित्रकला के जनक माने जाने वाले राजा रवि वर्मा की यशोदा और कृष्ण की पेंटिंग मुंबई स्थित सफ्रनआर्ट की स्प्रिंग लाइव ऑक्शन में 167.20 करोड़ रुपये 17.9 मिलियन Dollar में बिकी है.
पेंटिंग को खरीदा है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर और चेयरमैन साइरस पूनावाला ने. यह पेंटिंग नीलामी के इतिहास में सबसे महंगी बिकने वाली आधुनिक भारतीय कलाकृति में दर्ज हो गयी है.
आज भारतीय आर्ट मार्केट में नया बेंचमार्क सेट हो गया है. इस पेंटिंग ने एमएफ हुसैन के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. पिछले साल एमएफ हुसैन की पेंटिंग अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा) लगभग 118 करोड़ रुपये में बिकी थी.
अहम बात यह है कि नीलामी से पूर्व इस पेंटिंग का अनुमानित मूल्य 80 से 120 करोड़ रुपये के बीच लगाया गया था. लेकिन साइरस पूनावाला की बोली सर्वाधिक रही.
पेंटिंग खरीदने के बाद पूनावाला ने राजा रवि वर्मा की इस पेंटिंग को हासिल कर पाने को सौभाग्य माना. साथ ही कहा कि वह इस नेशनल ट्रेजर को समय-समय पर आम जनता के दर्शन के लिए भी उपलब्ध करायेंगे.
कला प्रेमियों केअनुसार राजा रवि वर्मा की यशोदा और कृष्ण ने 167 करोड़ का आंकड़ा छूकर बता दिया आज भी क्लासिकल भारतीय कला की मांग और कीमत वैश्विक स्तर पर बहुत ऊंची है.
सफ्रनआर्ट की को-फाउंडर मीनल वजीरानी ने इस नीलामी को भारतीय आर्ट मार्केट के एक मील का पत्थर करार दिया है.
अहम बात यह है कि कला प्रेमी साइरस पूनावाला के पास कार कलेक्शन भी काफी अच्छा है. जानकारी के अनुसर उन्हें रोल्स-रॉयस सिल्वर स्पर लिमोज़ीन जैसी गाड़ियां बहुत पसंद हैं. उनके पास कई पुरानी (विंटेज) और मॉडर्न कार भी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment