Search

 
 
 

लातेहारः हाइवा के धक्के से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने हाइवा में लगाई आग

राधे उरांव अपनी बाइक पर सवार होकर तुबेद से सरना स्थल सबानो जा रहा था. इसी दौरान लातेहार की ओर से आ रहे  हाइवा ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगा दी.
 
शव रखकर सड़क जाम करते ग्रामीण.

Latehar : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव के नदी टोला में गुरुवार की दोपहर हाइवा (जेएच 19-एफ- 0184) की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान महोदव उरांव के पुत्र राधे उरांव के रूप में हुई. हदसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया.


जानकारी के अनुसार राधे उरांव अपनी बाइक पर सवार होकर तुबेद से सरना स्थल सबानो जा रहा था. इसी दौरान लातेहार की ओर से आ रहे  हाइवा ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगा दी.

 


सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार, सीओ नंदकुमार राम व सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा  दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और हाइवा में लगी आग को बुझाने में जुट गई. हालांकि तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुका था.


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी. हाइवा सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपरा गांव का है और तुबेद कोलियरी में कोयला परिवहन का कार्य करता है. वह चंदवा से कोयला अनलोड कर तुबेद कोलियरी जा रहा था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही