Bokaro News: बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है.
इसे भी पढ़ें:
शुक्रवार रात चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत नावाडीह के समीप मुख्य पथ पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से कोयले का प्रेषण करते हुए 01 ट्रक को पकड़ा गया. जांच के दौरान ट्रक चालक द्वारा कोयला परिवहन से संबंधित किसी तरह का वैध कागजात या चालान नहीं दिखाया गया.
पेपर नहीं दिखाए जाने के कारण ट्रक को विधिवत जब्त कर चास मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. इस छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू और पुलिस बल मौजूद थे.
अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध कोयला कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा. अवैध खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ MMDR एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

