Search

 
 
 

Latehar News: अवैध बालू भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 8500 घनफुट बालू जब्त

अवैध बालू उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. सोमवार को पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है.
 
Latehar News

Latehar: अवैध बालू उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. सोमवार को पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. अवैध खनिज भंडारण की गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया. इसमें पुलिस व खनन विभाग के अधिकारी शामिल थे.

Uploaded Image

अवैध रूप से डंप किया गया बालू

गठित टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम हेठपोचरा और मांजर के बीच संयुक्‍त रूप से छापेमारी की गयी. इस दौरान खाली मैदान में अवैध रूप से डंप किया गया 8500 घन फीट बालू और 3000 घन फीट गिट्टी को जब्त किया गया. छापामारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खनन निरीक्षक एवं थाना प्रभारी लातेहार शामिल थे. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही