Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में रामनवमी झांकी से पहले प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

रामनवमी के मौके पर निकलने वाली पारंपरिक झांकी को लेकर राजधानी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. रामनवमी शुक्रवार 27 मार्च को है. इससे पहले गुरुवार रात होने वाले आयोजन से पहले ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रामनवमी के मौके पर निकलने वाली पारंपरिक झांकी को लेकर राजधानी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. रामनवमी शुक्रवार 27 मार्च को है. इससे पहले गुरुवार रात होने वाले आयोजन से पहले ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया. 

 

निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि झांकी के दौरान यातायात सुचारू रहे और आम लोगों को परेशानी न हो. साथ ही एंबुलेंस और आपात सेवाओं के लिए निर्बाध रास्ता सुनिश्चित करने को कहा गया है. प्रशासन ने साफ किया है कि आयोजन के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही