Search

 
 
 

पाकुड़ मंडल कारा में महिला कैदी ने की आत्महत्या, हत्या मामले में थी विचाराधीन

मंडल कारा में एक विचाराधीन महिला कैदी ने आत्महत्या कर ली, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान कोलझोरा निवासी संझली हेंब्रम के रूप में हुई है, जो हत्या के एक मामले में विचाराधीन बंदी थी. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया. मनीष कुमार और निधि द्विवेदी तत्काल मंडल कारा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
 

Pakur : मंडल कारा में एक विचाराधीन महिला कैदी ने आत्महत्या कर ली, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान कोलझोरा निवासी संझली हेंब्रम के रूप में हुई है, जो हत्या के एक मामले में विचाराधीन बंदी थी. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया. मनीष कुमार और निधि द्विवेदी तत्काल मंडल कारा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला कैदी ने जेल के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं. घटना के बाद जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की निगरानी को लेकर. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही