Search

 
 
 

Giridih News: ईद ए मिलाद उन नबी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Giridih News: ईद ए मिलाद उन नबी को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
 
प्रशासन का फ्लैग मार्च

Giridih News: ईद ए मिलाद उन नबी को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. 

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया.

 

अधिकारियों ने सुरक्षा बलों की तैयारियों और आपात स्थिति से निपटने की क्षमता का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों की पहचान और पदों की पुष्टि जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

 

मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित कार्रवाई और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का अभ्यास कराया गया. 

 

जवानों को संभावित चुनौतियों से निपटने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए त्वरित कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च शहर के बड़ा चौक से शुरू हुई जो मौलाना आजाद चौक, टावर चौक होते हुए पचम्बा में जाकर समाप्त हुई.

 

इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और सजगता से निर्वहन करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

वहीं एसपी डॉ. बिमल कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, सतर्कता के साथ कार्य करने और किसी भी स्थिति में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

इस दौरान प्रशासन ने आमजनों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है. इसके साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही