- पड़वा के मझिगांव और पाटन के पाल्हेकला में बढ़ाई गई सतर्कता
Palamu : पलामू में रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मंगलवार को डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने पड़वा प्रखंड के मझिगांव और पाटन क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मझिगांव और पाटन के पल्हेकला गांव पहुंचकर विभिन्न समुदायों के स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ रामनवमी मनाने की अपील की. साथ ही कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रामनवमी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment