Search

 
 
 

धनबाद : रामकनाली कोलियरी में कर्मियों को बंधक बना केबल की लूट, इलाके में जल संकट गहराया

जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-04 की रामकनाली कोलियरी में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने खदान से करीब 600 फीट केबल लूट लिए.
 
  • 15 हजार आबादी पर जल संकट का खतरा

Dhanbad :   जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-04 की रामकनाली कोलियरी में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने खदान से करीब 600 फीट केबल लूट लिए.

 

इतना ही नहीं उन्होंने खदान में मौजूद कर्मियों को बंधक भी बना लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना का खुलासा तब हुआ, जब काफी देर तक खदान में कार्यरत कर्मचारी बाहर नहीं निकले. संदेह होने पर खदान इंचार्ज अंदर पहुंचे और वहां बंधक बनाए गए कर्मियों को मुक्त कराया. 

 

Uploaded Image

 

घटना के संबंध में कर्मियों ने बताया कि अपराधी खदान के मुख्य द्वार को काटकर अंदर घुसे थे. इसके बाद खदान में मौजूद सभी कर्मचारियों से कैप और लैंप छीनकर एक स्थान पर बंधक बना दिया और केबल लूटकर फरार हो गए. इस दौरान अपराधियों ने खदान का टेलीफोन लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया.

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल रामकनाली ओपी परिसर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद अपराधियों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं का असर अब आम लोगों पर भी पड़ने लगा है. बताया जा रहा है कि इस घटना से आसपास की करीब 15 हजार की आबादी पर जल संकट का खतरा गहरा सकता है, क्योंकि खदान से जुड़े संसाधनों का उपयोग जलापूर्ति व्यवस्था में भी होता है.

 

इस घटना के बाद खदान कर्मियों में भय का माहौल है. कई कर्मियों ने सुरक्षा की कमी को लेकर चिंता जताई है और ड्यूटी करने में डर महसूस कर रहे हैं. फिलहाल बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा घटना की लिखित सूचना पुलिस दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही