Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा में होमगार्ड बहाली का फाइनल रिजल्ट प्रकाशित करने पर हाईकोर्ट की रोक

Ranchi: गोड्डा जिला में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के संबंध में दायर याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि जब तक इस मामले की पूर्ण सुनवाई नहीं हो जाती है, तब तक गोड्डा जिला होमगार्ड बहाली का फाइनल रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जाएगा. 


यह याचिका सिकंदर मुर्मू के द्वारा गोड्डा जिला में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के विरुद्ध दायर की गई है. मामले में प्रतिवादियों को प्रति शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. मामले की सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही