Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलंबिया एयर फोर्स का C-130 हरक्यूलिस विमान क्रैश, 110  सैन्यकर्मियों के मारे जाने की खबर

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने जानकारी दी है यह दुर्घटना प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुई है. C-130 हरक्यूलिस उड़ान भरते ही अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में बड़ी संख्या में सैन्य जवान सवार थे.
Advertisement
Advertisement

 Bogota : कोलंबिया एयर फोर्स का लॉकहीड C-130 हरक्यूलिस विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया.  इस दुर्घटना में करीब 110 सैन्यकर्मियों के मारे जाने की खबर है.

 

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने जानकारी दी है यह दुर्घटना प्यूर्टो लेगुइजामो (पुतुमायो) इलाके में हुई है. C-130 हरक्यूलिस उड़ान भरते ही अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में बड़ी संख्या में सैन्य जवान सवार थे.

 

कोलंबियाई वायु सेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने एक वीडियो संदेश में जानकारी दी है कि हरक्यूलिस सी-130 विमान में 114 यात्रियों और 11 चालक दल के सदस्यों सहित कुल 125 लोग सवार थे.

 

उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और 48 लोगों को जीवित बचा लिया गया है. दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में हुए इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा. घायलों को निकाला और आग बुझाई.

 

सेना ने पूरा  इलाका सील कर दिया. सेना के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या अन्य कारणों हुई. रक्षा मंत्री ने कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जायेगी.

 

घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. कोलंबियासरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलायें. आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही