Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम एशिया संकट, कांग्रेस ने बार-बार मोदी को राजधर्म याद दिलाया, लेकिन नहीं माने, देश को संकट में डाल दिया

New Delhi :  कांग्रेस ने आज सोमवार को मोदी सरकार पर खाड़ी संकट, तेल गैस की कमी, डूबते शेयर बाजार  को लेकर  करारा हमला किया. दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि होर्मुज संकट के कारण हमारे 37 जहाज, 1,109 सेलर और हजारों करोड़ रुपए के सामान फंसे हुए हैं, लेकिन इस  सरकार(मोदी) के पास न जवाब है और न किसी बात की चिंता.

 

उन्होंने कहा कि  पिछले 23 दिनो में 48 लाख करोड़ रुपए शेयर बाजार  में डूब चुके हैं. पवन खेड़ा ने कहा, कांग्रेस ने बार-बार नरेंद्र मोदी को उनका राजधर्म याद दिलाया, लेकिन वो नहीं माने.  इसका खामियाजा आज देश के लोग भुगत रहे हैं.

 

 

 

राहुल गांधी ने GST,कोरोना समेत कई मुद्दों पर लगातार सरकार को चेताया कि संकट आने वाला है, लेकिन उनका मजाक उड़ाया गया, जबकि हर बार राहुल गांधी जी सही साबित हुए.पवन खेड़ा ने कहा कि  नरेंद्र मोदी जवाब दें कि उन्होंने देश के हितों के सामने समझौता क्यों कर दिया.

 

.पवन खेड़ा ने कहा,स्ट्रेट ऑफ होर्मुज निर्बाध रूप से रूस-चीन के जहाजों के लिए खुला रहा, लेकिन भारत के लिए नहीं खुला. ईरान के दूतावास ने सरकार को धन्यवाद देने के बजाए भारतवासियों को धन्यवाद कहा, क्योंकि ये दो सभ्यताओं का रिश्ता रहा है.  उन्होंने कहा कि LPG संकट अगर ऐसे ही जारी रहा तो देश में मिल्क सप्लाई चेन में परेशानी आ जायेगी यानी दूध की भी किल्लत आ सकती है.

 

खेड़ा ने कहा, पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने पर नरेंद्र मोदी को इसकी निंदा करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने नहीं की. अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर भी नरेंद्र मोदी के मुंह से शोक के दो शब्द नहीं निकले. अगर नरेंद्र मोदी झुकने की बजाए सीधे खड़े रहते तो निंदा भी करते, शोक भी जताते. एक सभ्य देश की सभ्य विदेश नीति का सम्मान करते. लेकिन मोदी की कायरता ने पूरे देश को संकट में डाल दिया है.

 

 जहां से 85 फीसदी गैस आती थी, वो रास्ता ही बंद हो गया.  ऐसे में पूरा देश जानना चाहता है कि नरेंद्र मोदी के ऐसे कौन से सीक्रेट अमेरिका के पास हैं कि वे देशहित में सोचना भी बंद कर चुके हैं. कहा कि  एक तरफ अमेरिका की आंखों में आंखें डालकर श्रीलंका कहता है कि हम आपको अपने बेस इस्तेमाल नहीं करने देंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी कुछ बोलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं.

 

पवन खेड़ा ने कहा कि  आज देश के 50फीसदी घरों में सिलेंडर की भारी कमी है.  सरकार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का वजन 14.2 किलो से घटाकर 10 किलो करने की तैयारी में है. देश में छोटे-बड़े उद्योग और होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं.  

 

देश का हर सेक्टर नरेंद्र मोदी की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा है. हम जो ईरान से तेल खरीदते आये थे, वो अपनी करेंसी में खरीदते थे. इससे हमारे फॉरेन एक्सचेंज पर असर नहीं पड़ता था. ये हमारे रिश्तों की समृद्धि थी.  

 

अब सुना है ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए व्यापार के लिए 8 देशों से बातचीत कर रहा है, जो चीन की करेंसी युआन खर्च कर सामान लेंगे- जिसमें भारत भी शामिल है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही