Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वडोदरा :राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी 100 फीसदी ट्रंप के कंट्रोल में हैं, चूं तक नहीं कर सकते...

पीएम मोदी के भाषण पर राहुल ने आदिवासी समुदाय के मुद्दों से इतर हल्ला बोला.  इससे पहले राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय के सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दे जल, जंगल और जमीन के हक पर अपने विचार रखे. खबरों के अनुसार सम्मेलन में लगभग 1,000 आदिवासी डॉक्टर, इंजीनियर, गैर सरकारी संगठन के सदस्य, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी भी शामिल हुए है.
Advertisement
Advertisement
  • सम्मेलन में लगभग 1,000 आदिवासी डॉक्टर, इंजीनियर, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी भी शामिल हुए है.
  • देश में विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है.
  • जातिगत जनगणना की बात करने पर आरएसएस-भाजपा के लोग उन पर आक्रमण करते हैं.
  • ट्रंप ने मोदी को कंट्रोल कर रखा है. इसके दो कारण हैं. पहला  Epstein फाइल और दूसरा Adani.

Ahmedabad :  सुना है... प्रधानमंत्री ने 25 मिनट का भाषण दिया है. लेकिन मेरी गारंटी है कि वो पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि Compromised हैं. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला.  नरेंद्र मोदी 100 फीसदी ट्रंप के कंट्रोल में हैं. ट्रंप के सामने नरेंद्र मोदी चूं तक नहीं कर सकते.

 

 

 

ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को कंट्रोल कर रखा है. इसके दो कारण हैं. पहला  Epstein फाइल और दूसरा Adani. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सोमवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित आदिवासी अधिकार संविधान महासम्मेलन में यह बात कही. बता दें कि पीएम मोदी ने आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट संकट पर अपने विचार रखे.

 

पीएम मोदी के भाषण पर राहुल ने आदिवासी समुदाय के मुद्दों से इतर हल्ला बोला.  इससे पहले राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय के सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दे जल, जंगल और जमीन के हक पर अपने विचार रखे. खबरों के अनुसार सम्मेलन में लगभग 1,000 आदिवासी डॉक्टर, इंजीनियर, गैर सरकारी संगठन के सदस्य, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी भी शामिल हुए है.

  

 

 

राहुल गांधी ने कहा,आदिवासी का मतलब है हिंदुस्तान के असली मालिक.यहां के जल-जंगल-जमीन आपके है. राहुल गांधी ने यहां  आरएसएस-भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा, कि वे एक नया शब्द 'वनवासी लेकर आये है, जिसका मतलब है कि आप सिर्फ जंगल में रहते हैं.  जल-जंगल-जमीन के मालिक नहीं हैं.

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोग बिरसा मुंडा  की मूर्ति के सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन वो उन्हीं विचारों पर हमला करते हैं, जिनके लिए बिरसा मुंडा जी ने लड़ाई लड़ी और शहीद हुए.  जब भाजपा आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन को छीनती है तो वह सिर्फ बिरसा मुंडा जी ही नहीं, संविधान पर भी हमला करती है.  

 

आज देश में विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है. मुआवाजा भी नहीं दिया जाता.  राहुल गांधी ने कहा कि जब भी वे जातिगत जनगणना की बात करते हैं, आरएसएस-भाजपा के लोग उन पर आक्रमण करते हैं.

 

कहा कि  पहले पब्लिक सेक्टर हुआ करते थे, जिसमें आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को रिजर्वेशन मिला करता था. लेकिन अब भाजपा सरकारी संस्थाओं को प्राइवेटाइज कर रही है, जिसमें कुछ चुनिंदा लोगों को ही जगह मिला करेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही