Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा, होर्मुज में रुकावट स्वीकार नहीं है, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

लोकसभा में आज सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण भारत सर्वाघिक प्रभावित देशों में शामिल है.
Advertisement
Advertisement
  • भारत की संसद से भी यह संदेश पूरी दुनिया में जाना चाहिए कि संकट का जल्द समाधान हो.
  • भारत के पास आज 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है
  • प्रयासों के कारण होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हमारे कई जहाज भारत पहुंच गये  हैं.

New Delhi : लोकसभा में आज सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण भारत सर्वाघिक प्रभावित देशों में शामिल है.  

 

 

 

उन्होने कहा कि खाड़ी देशों में हमारे दूतावास प्रभावित भारतीयों की मदद करने में जुटे हैं. तीन सप्ताह से ज्यादा समय से संकट जारी है, पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है. इस संकट ने भारत के सामने भी अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं.

 

पीएम मोदी ने कहा, भारत प्रयास कर रहा है कि हर जरूरी सामान से लदे जहाज सुरक्षित रूप से भारत पहुंचे. कहा कि हम हर पक्ष (ईरान-खाड़ी देश) से संवाद कर रहे हैं. बताया कि इन प्रयासों के कारण होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हमारे कई जहाज भारत पहुंच गये हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट स्वीकार्य नहीं है. 

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संसद से भी यह संदेश पूरी दुनिया में जाना चाहिए कि संकट का जल्द समाधान होना चाहिए. पीएम मोदी ने संसद में जानकारी दी कि युद्ध शुरू होने के बाद से 3,75,000 से अधिक भारतीय लौट कर भारत आ चुके हैं. बताया कि ईरान से मेडिकल के छात्र सहित लगभग 1,000 भारतीय वापस लौटे हैं.

उन्होंने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारे मिशन(दूतावास) युद्ध प्रभावित देशों में लगातार भारतीयों की मदद में लगे हुए हैं. पीएम मोदी ने संसद को जानकारी दी कि भारत ने पिछले 11 सालो में भारत ने कच्चे तेल के आयात को लेकर काफी बदलाव किया है.

 

बताया कि पहले  हम 27 देशों से आयात करते थे,आज 41 देशों से आयात हो रहा है.  कहा कि देश की रिफाइनिंग कैपेसिटी में भी बढ़ी है. भारत के पास आज 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है, लेकिन हमारा लक्ष्य 65 लाख मीट्रिक टन ऑयल का रिजर्व का है.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही