- ट्रंप के बयान का ईरान ने मजाक उड़ाया है.
- ईरान ने कहा, हमारी धमकी से अमेरिका डर गया और अपनी योजना बदल दी.
- अमेरिका हमले करता है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हम पूरी तरह से बंद कर देंगे.
Washington : गल्फ वार को लेकर एक अहम खबर आयी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी प्रकार के सैन्य हमले पांच दिनों के लिए रोक दिये जायें.
ट्रंप के अनुसार यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका-ईरान के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया है. ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को शत प्रतिशत खत्म करने को लेकर गंभीर चर्चा जारी है.
US President Donald Trump posts on Truth Social, "...I have instructed the Department of War to postpone any and all military strikes against Iranian power plants and energy infrastructure for a five day period, subject to the success of the ongoing meetings and discussions" pic.twitter.com/N3Bavc4ylv
— ANI (@ANI) March 23, 2026
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिथा, ईरान के साथ पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक बातचीत हुई है. इसका उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी टकराव का पूरी तरह से समाधान निकालना है.
मैंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सैन्य हमले अभी पांच दिनों के लिए टाल दिये जायें. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने अहम टिप्पणी की. हमले रोकने का फैसला ईरान के साथ आगे की वार्ताओं की सफलता पर निर्भर करेगा.
عقبنشینی ترامپ پس از هشدار قاطع ایران
— Embassy of the I.R. Iran in Kabul, Afghanistan (@IRANinKabul) March 23, 2026
پس از آنکه جمهوری اسلامی تهدید کرد که در صورت هرگونه حمله آمریکا به زیرساختهای انرژی ایران، زیرساختهای انرژی کل منطقه را هدف قرار میدهد، ترامپ عقب نشست و گفت که دستور تعویق حمله را صادر کرده است. pic.twitter.com/3Jcl3k5YDN
ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि अगर तेहरान 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोलता है, तो उसके पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया जायेगा.
अहम बात यह है कि ईरान ने ट्रंप की पावर प्लांट्स पर हमले करने की चेतावनी पर कहा था कि हमारे (ईरान) बुनियादी ढांचे पर यदि हमला किया गया तो इसका खामियाजा पूरे खाड़ी क्षेत्र को भुगतना पड़ेगा.
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया गया तो हम खाड़ी देशों में स्थित महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले करेंगे. ईरान ने यह भी कहा था कि अगर अमेरिका हमले करता है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हम पूरी तरह से बंद कर देंगे.
ट्रंप के बयान का ईरान ने मजाक उड़ाया है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित ईरानी दूतावास ने दावा किया है कि ईरान की चेतावनी के बाद अमेरिका ने उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की योजना टाल दी है. ईरान ने कहा कि हमारी धमकी से अमेरिका डर गया और अपनी योजना बदल दी.
ईरानी दूतावास के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने हमले को स्थगित करने का आदेश अपनी सेना को दिया है. दूतावास ने दावा किया है कि ईरान ने साफ किया था कि अगर उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ, तो वह पूरे खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा. न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा है कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हट गये.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment