Search

 
 
 

रांची: रिजल्ट आने से पहले छात्रा ने कर ली आत्महत्या

राजधानी रांची के लोअर चुटिया थाना इलाके में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा का आज स्कूल में रिजल्ट आने वाला था. लेकिन उससे पहले ही छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि छात्रा स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी.
 

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर चुटिया थाना इलाके में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा का आज स्कूल में रिजल्ट आने वाला था. लेकिन उससे पहले ही छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि छात्रा स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी. 

 

इसी बीच उसने कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. काफी देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ. जिसके बाद यह मामला सामने आया. मामले की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

 

चुटिया थाने की पुलिस ने बताया कि आज छात्रा का रिजल्ट आने वाला था लेकिन उससे पहले ही छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. फिलहाल उसके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही