Search

 
 
 

पलामू : जमीन विवाद को लेकर चैनपुर चौक जाम, आवागमन चार घंटे रही बाधित

जिले के चैनपुर चौक पर मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम की, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गावा मोड़ पर एक जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है.
 

Palamu :   जिले के चैनपुर चौक पर मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम की, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गावा मोड़ पर एक जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है.

 

निर्माण के दौरान दूसरे पक्ष को रास्ता नहीं दिए जाने से विवाद गहरा गया. इसी के विरोध में ग्रामीणों ने चैनपुर चौक को पूरी तरह जाम कर दिया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और अंचल कार्यालय के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिले में जमीन से जुड़े मामलों में अनियमितता बढ़ती जा रही है और प्रशासन इस पर गंभीर नहीं है. 

 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो सकी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही