Search

 
 
 

CBI DSP मोहित कुमार करेंगे ईडी अफसरों पर लगे मारपीट के आरोपों की जांच

सीबीआई दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच (iii) के डीएसपी मोहित कुमार को ईडी अफसरों पर लगाये गये मारपीट के आरोपों की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच (iii) में संतोष कुमार द्वारा एयरपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी को रजिस्टर कर लिया गया है. साथ ही इसकी सूचना हाईकोर्ट को दे दी गई है.
 
  • रिश्वत लेकर फैसला प्रभावित करने का आरोप

Ranchi :  सीबीआई दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच (iii) के डीएसपी मोहित कुमार को ईडी अफसरों पर लगाये गये मारपीट के आरोपों की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच (iii) में संतोष कुमार द्वारा एयरपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी को रजिस्टर कर लिया गया है. साथ ही इसकी सूचना हाईकोर्ट को दे दी गई है.

 

दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच (iii)  में 16 मार्च को दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि झारखंड हाईकोर्ट द्वारा याचिका संख्या WP(cr)52/2026 में 11 मार्च को दिये गये आदेश के आलोक में संतोष कुमार द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी को रजिस्टर किया गया है.

 

मामले में स्वेच्छा से खुद को चोट पहुंचाना, गलत तरीके से रोके रखना, हत्या की कोशिश करना, धमकी देना और शांति भंग करने के उद्देश्य से जानबूझ कर अपमानित करना, किसी अपराधी को बचाने के लिए झूठी जानकारी देने जैसा संदिग्ध अपराध शामिल हैं.

 

सीबीआई द्वारा दर्ज रेगुलर केस में प्रतीक और शुभम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, क्योंकि संतोष द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में ईडी के दोनों अधिकारियों के अभियुक्त बनाया गया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही