Search

 
 
 

गैंगस्टर प्रिंस खान ने कांके के कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

झारखंड पुलिस के लिए सिर दर्द बना गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर कांके के एक कारोबारी से एक करोड़ रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर एयरपोर्ट हत्याकांड जैसी वारदात भुगतने की धमकी दी गई है.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस के लिए सिर दर्द बना गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर कांके के एक कारोबारी से एक करोड़ रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर एयरपोर्ट हत्याकांड जैसी वारदात भुगतने की धमकी दी गई है.

 

इस मामले को लेकर कांके थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि बिजनेसमैन के मोबाइल पर एक कॉल आया और उसने खुद को प्रिंस खान बताया. कहा कि एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी. इस घटना के बाद से कारोबारी काफी डरा हुआ है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस संबंध में ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि प्रिंस खान ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जिस नंबर से बिजनेसमैन को कॉल आया है, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है. 

 

 

बता दें कि बीते 7 मार्च की रात को प्रिंस खान के गुर्गे ने एयरपोर्ट थाना इलाके के एक होटल में घुसकर होटल संचालक राजकुमार गोप के भाई मनीष कुमार गोप की हत्या कर दी थी. हालांकि इस मामले में रांची पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल इस मामले में कई हाई प्रोफाइल नाम जुड़े हैं, जिसके बाद पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही