Search

 
 
 

चतरा में होमगार्ड बहाली की तारीख घोषित, 1 अप्रैल से शुरू होगी शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा

Chatra: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, चतरा की ओर से होमगार्ड बहाली को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के चयन के लिए शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं.
 

Chatra: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, चतरा की ओर से होमगार्ड बहाली को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के चयन के लिए शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं.

 

जारी सूचना के अनुसार, पहले यह परीक्षा 28 मार्च से 18 अप्रैल तक निर्धारित थी, लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी की गई हैं. संशोधित कार्यक्रम के तहत परीक्षा 1 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी.

 

Uploaded Image

 

परीक्षा का आयोजन प्रखंडवार किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर बुलाया गया है. सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 6:00 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी. परीक्षा स्थल के रूप में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा को निर्धारित किया गया है.

 

कार्यक्रम के अनुसार 1 अप्रैल को कान्हाचट्टी, 2 अप्रैल को गिद्धौर, 4 अप्रैल को लावालौंग, 6 अप्रैल को पत्थलगड़ा, 7 अप्रैल को मयूरहंड, 8 अप्रैल को कुंदा, 9 और 10 अप्रैल को चतरा, 11 अप्रैल को इटखोरी, 13 और 15 अप्रैल को हंटरगंज, 16 और 17 अप्रैल को सिमरिया, 18 और 20 अप्रैल को प्रतापपुर और 21 और 22 अप्रैल को टंडवा प्रखंड के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी. वहीं 23 अप्रैल को गैर तकनीकी शहरी और तकनीकी शहरी वर्ग के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

 

सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र (ऑनलाइन पावती) के साथ पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस और मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.

 

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा स्थल पर उपस्थित हों और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही