Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल, 8 पदों पर नई नियुक्तियां, 3 शिक्षकों का तबादला

Ranchi News: कुलपति के आदेश पर कुलसचिव ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के तहत ये अधिसूचनाएं जारी की हैं. फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों और शैक्षणिक केंद्रों की जिम्मेदारी नए प्राध्यापकों को सौंपी गई है.
 
Ranchi University

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुल 12 अधिसूचनाएं जारी की हैं. इसके तहत आठ प्रशासनिक एवं शैक्षणिक पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जबकि तीन सहायक प्राध्यापकों का स्थानांतरण किया गया है. सभी नियुक्तियां और स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

इसे भी पढ़ें:

कुलपति के आदेश पर कुलसचिव ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के तहत ये अधिसूचनाएं जारी की हैं. फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों और शैक्षणिक केंद्रों की जिम्मेदारी नए प्राध्यापकों को सौंपी गई है.

इन प्राध्यापकों को मिली नई जिम्मेदारी

1. डॉ. आशिष कुमार झा: गणित विभाग के सह-प्राध्यापक को डीन, शैक्षणिक मामले का प्रभारी बनाया गया है. यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक रहेगी.

2. डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता: वाणिज्य विभाग के सह-प्राध्यापक को प्रभारी डीन, वाणिज्य संकाय नियुक्त किया गया है.

3. डॉ. राजीव रंजन शर्मा: मारवाड़ी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के सह-प्राध्यापक को वित्तीय शक्तियों के साथ IQAC का निदेशक बनाया गया है.

4. डॉ. विनीता सिंह: रांची वुमेन्स कॉलेज की सह-प्राध्यापक को स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति तक होगा.

5. डॉ. बीपी वर्मा: एसएस मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य को वित्तीय शक्तियों के साथ मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC) का निदेशक बनाया गया है.

6. डॉ. स्मृति सिंह: रसायनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक को छात्र कल्याण (Student Affairs) और सेंटर फॉर डायस्पोरा स्टडीज का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है.

7. डॉ. मिथिलेश कुमार: समाजशास्त्र विभाग के सह-प्राध्यापक को एमए इन रूरल मैनेजमेंट कोर्स का निदेशक बनाया गया है. उन्हें वित्तीय शक्तियां भी दी गई हैं.

8. डॉ. अनिल कुमार डेल्टा: रसायनशास्त्र विभाग के सह-प्राध्यापक को दो वर्ष के लिए सेंटर फॉर वोकेशनल स्टडीज का निदेशक नियुक्त किया गया है.

9. डॉ. राज कुमार सिंह: भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक को दो वर्ष के लिए सेंटर फॉर वोकेशनल स्टडीज का उपनिदेशक बनाया गया है.

 

तीन सहायक प्राध्यापकों का स्थानांतरण

डॉ. सरिता कुमारी: मारवाड़ी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग से स्थानांतरित कर रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में पदस्थापित किया गया है.

डॉ. कुमारी नेहा: मांडर कॉलेज के भूगोल विभाग से स्थानांतरित कर एसएस मेमोरियल कॉलेज, रांची भेजा गया है.

डॉ. लक्ष्मी कुमारी: एसएस मेमोरियल कॉलेज के संस्कृत विभाग से स्थानांतरित कर मारवाड़ी कॉलेज, रांची में पदस्थापित किया गया है.

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सभी अधिसूचनाओं में संबंधित प्राध्यापकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही