Search

 
 
 

मेदिनीनगर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, प्रमोद उरांव बने सहायक नगर आयुक्त

नगर विकास एवं आवास विभाग ने शुक्रवार को कई विशेष पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है. इसी क्रम में मेदिनीनगर नगर निगम में प्रमोद उरांव को सहायक नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है.
 

Palamu :  नगर विकास एवं आवास विभाग ने शुक्रवार को कई विशेष पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है. इसी क्रम में मेदिनीनगर नगर निगम में प्रमोद उरांव को सहायक नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है.

प्रमोद उरांव इससे पूर्व जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में विशेष पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे. विभागीय आदेश के तहत उन्हें अब मेदिनीनगर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है.

वहीं मेदिनीनगर नगर निगम में वर्तमान सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो का स्थानांतरण किया गया है. उन्हें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में विशेष पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है.

 नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा यह स्थानांतरण राज्य के विभिन्न नगर निकायों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए किया गया है. स्थानीय स्तर पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि प्रमोद उरांव की पदस्थापना से मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे शहरी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.

वहीं पूर्व सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य प्रारंभ किया गया था, जिनके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही