Search

 
 
 

CUJ में UG की खाली सीटों पर एडमिशन, 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक करें आवेदन

Ranchi : सामान्य, OBC और EWS छात्रों को 250 रुपये, SC/ST छात्रों को 150 रुपये और दिव्यांग (PwD) व सभी वर्ग की महिला छात्रों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.
 
सीयूजे

Ranchi :  केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में चार वर्षीय स्नातक (UG) कोर्स में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इच्छुक छात्र 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

 

यह एडमिशन उन्हीं कोर्स और श्रेणियों में होगा, जहां वेटिंग लिस्ट के छात्र उपलब्ध नहीं हैं और सीटें खाली हैं. छात्रों का चयन 12वीं या उसके बराबर की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा. 

 

Uploaded Image

 

 

 

आवेदन शुल्क 

सामान्य, OBC और EWS छात्रों को 250 रुपये, SC/ST छात्रों को 150 रुपये और दिव्यांग (PwD) व सभी वर्ग की महिला छात्रों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें

 

8 को होगा काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

विश्वविद्यालय 25 सितंबर यानी आज खाली सीटों की सूची जारी करेगा. आवेदन करने वाले छात्रों की सूची 6 अक्टूबर तक जारी की जाएगी. इसके बाद 8 अक्टूबर को ऑफलाइन दस्तावेज जांच और काउंसलिंग होगी. 

 

इसके बाद 9 अक्टूबर से सीट आवंटन और फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इच्छुक छात्र तय समय के अंदर विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं. दाखिले से जुड़ी नई जानकारी के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही