Search

ADR की रिपोर्ट, 2024-25 में भाजपा को 6074 करोड़, कांग्रेस को मात्र 517 करोड़ रुपये का चंदा मिला

New Delhi : राजनीतिक फंडिंग को लेकर एक अहम खबर सामने आयी है. खबर यह है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में 161 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

 

Association for Democratic Reforms(ADR)की रिपोर्ट के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार रुपये से ज्यादा के कुल चंदे की राशि 6,648.563 करोड़ रुपये रही. यह राशि 11,343 दान के माध्यम से राजनीतिक दलों को मिली.

 

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक राशि  लगभग 6074.015 करोड़ रुपये 5,522 दान के जरिए मिली. कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही. उसे मात्र 517.394 करोड़ रुपये 2,501 दान के माध्यम से मिले.

 

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई (एम) के कुल चंदे से 10 गुना ज्यादा दान मिला.  राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे  में 2024-25 में 4,104.285 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

 

भाजपा की बात करें तो उसे मिलने वाले चंदे में 171 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.  2023-24 में भाजपा को 2,243.947 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, जो अब लगभग 6074 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

 

कांग्रेस के चंदे में भी 84 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. उसे 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपये मिले थे जो 2024-25 में बढ़कर 517.394 करोड़ रुपये हो गये हैं. आम आदमी पार्टी को 244 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 27.044 करोड़ रुपये मिले, एनपीईपी को 1.943 करोड़ रुपये मिले,

 

रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक फंडिंग में कॉरपोरेट सेक्टर का दबदबा बरकरार है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6,128.787 करोड़ रुपये कॉरपोरेट दान से आये, जो कूल चंदे का 92.18 प्रतिशत है. यह राशि 3,244(संख्या) दान के माध्यम से मिली. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp