Search

 
 
 

पिनाराई विजयन ने कहा, कांग्रेस-राहुल गांधी भाजपा की B टीम, थरूर ने CM के बयान को बकवास कहा

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज गुरुवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला.श्रीविजयन  ने कहा कि राहुल गांधी नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम स्थानीय कार्यकर्ता जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है.
 

Thiruvananthapuram : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज गुरुवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा हमला बोला. श्री विजयन ने कहा कि राहुल गांधी नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम स्थानीय कार्यकर्ता जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है. 

 

 

 

पिनाराई विजयन ने कहा, राहुल अपने अनुभव या फिर गलतियों से भी सीखने की कोशिश नहीं करते.  केरल CM ने राहुल गांधी और कांग्रेस को देश में भाजपा की B टीम करार दिया. इस पर पलटवार करते हुए केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पिनराई के बी टीम वाले बयान को बकवास करार दिया.

 

थरूर ने कहा, हमें किसी की B टीम में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि हम केरल की Aटीम हैं. शशि थरूर ने कहा, भाजपा और LDF दोनों नहीं चाहते कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आये. उन्होंने कहा, केरल के लोग बदलाव चाहते हैं. यहां कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

 

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पिनाराई विजयन का भाजपा के साथ राजनीतिक समझौता है. इसलिए वे राहुल गांधी को बार-बार निशाना बना रहे हैं.

 

सनी जोसेफ ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री विजयन कांग्रेस पर अपना हमला केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी की आलोचना करने से बच रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही