Ranchi News : अधिवक्ता परिषद स्थापना दिवस समारोह में महिला आरक्षण एवं परिसीमन विषय पर चर्चा हुई. इसमें हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. अधिवक्ता परिषद, झारखंड उच्च न्यायालय इकाई द्वारा झारखंड हाईकोर्ट के हॉल-5 में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस का आयोजन हुआ.
इसे भी पढ़ें...
मौके पर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख राजेंद्र कुमार मिश्रा ने अधिवक्ता परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक संगठन की विकास-यात्रा, उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला. अध्यक्ष, झारखंड हाईकोर्ट इकाई अनिल कुमार कश्यप ने भी अपने विचार लोगों से साझा किया.
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन अधिवक्ता अवनीश रंजन मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत विद्यार्थी भी शामिल हुए. कोषाध्यक्ष, झारखंड हाईकोर्ट इकाई रंजना मुखर्जी, पवन कुमार पाठक महामंत्री, दिवाकर झा ने स्वागत भाषण दिया.
कार्यक्रम में अध्यक्ष, एडवोकेट्स एसोसिएशन, झारखंड हाईकोर्ट वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, वरीय अधिवक्ता एम.एम. पाल और लीना मुखर्जी, प्रशांत विद्यार्थी, रंजना मुखर्जी, अमन कुमार, नेहा, ज्योति गुप्ता, रवि शंकर, मनोज झा, अजय कुमार पाठक, नीरज नयन मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, आकाश दीप, उज्ज्वल जयपुरियार, विशाल कुमार, ऋषभ पाठक, विजयंत कुमार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

