Search

 
 
 

अफगान खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर ICC ने की कार्रवाई, मैच फीस का 15 फीसदी लगा जुर्माना

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को टी20 विश्व कप मैच अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.
 

Ahemdabad : अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को टी20 विश्व कप मैच अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हरा दिया. इसी के साथ अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी के खिलाफ आईसीसी ने कार्रवाई की है. 

 

उन पर मैच के दौरान आईसीसी  कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. नबी को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 को तोड़ने का दोषी पाया गया.

 

यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को न मानने से जुड़ा है. 24 महीने में यह उनकी पहली गलती थी. मैच के दौरान नबी की अंपायरों के साथ गेंदबाज लुंगी एनगिडी के कलाई बैंड को लेकर लंबी बहस हुई.

 

अफगान खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने अपनी गलती मान ली है और आईसीसी की सजा भी स्वीकार कर ली है. इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही