Search

US  ट्रेड डील के खिलाफ विपक्षी सांसदों का संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन

NewDelhi : विपक्षी दलों के सासंदों ने US  ट्रेड डील को लेकर आज गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया. इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही मिनट में दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. उसके बाद विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के पास भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में  प्रदर्शन किया.

 Opposition MPs protest anti-people clauses in the Indo-US trade deal and stand firmly with our farmers. India's interests are non-negotiable.

In solidarity with farmers who have called for an All India Bandh, because trade deals must serve people, not pressure.

📍 Makar Dwar,… pic.twitter.com/RdqZIrTMVA

 

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, जया बच्चन, द्रमुक नेता के टीआर  बालू सहित अन्य नेता संसद  प्रदर्शन में  शामिल हुए.

 

सांसद अपने हाथों में ट्रैप डील लिखा हुआ एक बैनर लिये हुए थे. विपक्षी सांसदों को हाथों में नरेंदर सरेंडर लिखे हुए पोस्टर भी थे. विपक्षी सांसदों ने देश को बेचना बंद करो के नारे लगाये.   

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp