Search

 
 
 

पहली बार श्रीलंका की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, होंगे कुल 6 मुकाबले

अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब श्रीलंकन की टीम की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा. दोनों टीमों के बीच T20 और ODI सीरीज खेली जाएगी. यह दोनों सीरीज 13 से 25 मार्च के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेली जाएगी.
 

Lagatar Desk: अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब श्रीलंका की टीम की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा. दोनों टीमों के बीच एक-एक T20 और ODI सीरीज खेली जाएगी. यह दोनों सीरीज 13 से 25 मार्च को होगी. दोनों ही सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेली जाएगी. जिसमें कुल 6 मुकाबले होंगे. 


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों देशों के बीच दूसरी द्विपक्षीय T20 सीरीज होगी. इससे पहले दोनों टीमें फरवरी 2024 में T20 सीरीज में आमने-सामने आ चुकी हैं. ODI फॉर्मेट में अफगानिस्तान और श्रीलंका 2022, 2023 और 2024 में द्विपक्षीय सीरीज खेल चुके हैं. तीन T20 मुकाबले 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगे. वहीं, ODI सीरीज के मैच 20, 22 और 25 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. 


ACB के सीईओ नसीब खान ने कहा कि इससे दोनों बोर्डों के रिश्तों को और मजबूती मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि हालिया फॉर्म को देखते हुए श्रीलंका कड़ी टक्कर देगा और क्रिकेट प्रेमियों को दिलचस्फ मुकाबला देखने को मिलेगा. 


यह सीरीज इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर के दो बड़े आयोजनों के बीच हो रही है. मेन्स T20 वर्ल्ड कप 8 मार्च को समाप्त होगा. उसके 5 दिन बाद यह सीरीज शुरू होगी.  

 

श्रीलंकन क्रिकेट के CEO एशले डी सिल्वा ने बताया कि अफगानिस्तान की मेजबानी में खेलना श्रीलंका के लिए खास अनुभव होगा और यह भविष्य की तैयारियों में मददगार साबित होगा. बताते चले कि, ODI सीरीज 25 मार्च को खत्म हो जाएगा. इसके एक दिन बाद यानी 26 मार्च से IPLऔर PSL का शुरू हो जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही