Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: भारत के लिए ‘नेट रन रेट’ बना सेमीफाइनल का रोड़ा

टी20 वर्ल्ड कप में अब सुपर-8 का मुकाबला जारी है. आज 24 फरवरी को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 स्टेज का 5वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगा. बीते दिन सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत ने भारत के सेमीफाइनल की राह को कठिन बना दिया है.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप में अब सुपर-8 का मुकाबला जारी है. आज 24 फरवरी को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 स्टेज का 5वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगा. बीते दिन सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत ने भारत के सेमीफाइनल की राह को कठिन बना दिया है.

 

अंक तालिका में कौन कहां

वेस्टइंडीज की 107 रनों के बड़े अंतर की जीत ने ग्रुप-1 में टॉप पहुंचा दिया है. साउथ अफ्रीका की अब दूसरे स्थान पर आ गई है और भारत तीसरे स्थान पर है. साउथ अफ्रीका के हाथों भारत को मिली करारी शिकस्त ने सेमीफाइनल की राह कठिन बना दिया है. वहीं, सोमवार को वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत ने उसे अंक तालिका में टॉप पहुंचा दिया है. दो अंक के साथ ही वेस्टइंडीज का रन रेट +5.350 का हो गया है.


साउथ अफ्रीका का 2 अंकों के साथ नेट रन रेट +3.800 है. अब भारत शून्य अंक के साथ नेट रन रेट (-3.800) तीसरे पायदान पर है. वहीं, जिम्बाब्बे भी शून्य अंक से साथा नेट रन रेट (-5.350) सबसे निचले पायदान पर है. यानि भारत नेट रन रेट के आधार पर जिम्बाब्बे से बेहतर है. 

 

समीकरण क्या कहता

अब वेस्टइंडीज का दो मैच है. भारत और साउथ अफ्रीका से हैं. 26 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में दोपहर 3 बजे से मुकाबला होगा. दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में शाम 7 बजे से मुकाबला होगा. 

 

वहीं, भारत को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका से मैच खेलने है. यदि वेस्टइंडीज अपने आगे के दो मैच में से एक मैच जीतता है और एक हारता है तो भी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बरकरार रहेगी. इसकी वजह है उसका सबसे बेहतर नेट रन रेट. वहीं, भारत और साउथ अफ्रीका भी अगर दोनों मैच जीतते हैं तो फिर 3 टीमें होंगी. जिनके पास 6 अंक होंगे. यानी फैसला नेट रन रेट से ही होगा. 

 

नेट रन रेट का रोड़ा

यदि भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है. तो नेट रन रेट के रास्ते से गुजरना होगा. मतलब ये कि भारत को आगे दोनों मैच बेहतर नेट रन रेट से जीतना होगा. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका भी अपने सारे मैच जीते. यदि साउथ अफ्रीका और भारत दोनों अपने बाकी के दोनों मैच जीतते हैं तो वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के पास केवल 2-2 अंक ही बचेंगे. ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. लेकिन अगर साउथ अफ्रीका अपना एक मैच हारती है तो फिर फैसला नेट रन रेट से ही होगा और वहां भारत के लिए मुश्किल बढ़ सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही