Search

 
 
 

धनबाद: थ्री लेयर सिक्योरिटी में सील हुए स्ट्रांग रूम, 1019 बूथों की मतपेटियां सुरक्षित

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 1019 बूथों से सभी मतपेटियां राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचाई गईं.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 1019 बूथों से सभी मतपेटियां राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचाई गईं. 

 

कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा लिया गया. रिसीविंग सेंटर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू की गई.

 

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5, 6 से 10, 11 से 15, 16 से 20, 21 से 25, 26 से 30, 31 से 35, 36 से 40, 41 से 45, 46 से 50 एवं 51 से 55 तक के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम चिह्नित किए गए थे. इसी प्रकार चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 21 के लिए भी अलग कक्ष निर्धारित किए गए.

 

सभी मतपेटियों को संबंधित कक्षों में व्यवस्थित रूप से रखने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा विभिन्न प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को विधिवत सील किया गया.

 

अंतिम स्ट्रांग रूम को सुबह लगभग 3:30 बजे सील किया गया. मतगणना की तिथि तक स्ट्रांग रूम को थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखा जाएगा. इनर लेयर में झारखंड आर्म्ड पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं जबकि मिडिल और आउटर लेयर में जिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

 

पूरे परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास पर कड़ी जांच की व्यवस्था की गई है ताकि मतपेटियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो.

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और बिना अनुमति किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही