Search

 
 
 

रांची : 20 साल बाद अतिक्रमण मुक्त हो रहा सुभाष चंद्र बोस पार्क

चहरी स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क को करीब 20 साल बाद अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. उपायुक्त कार्यालय के समीप बने इस पार्क से नगर प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे वर्षों से यहां जमे नर्सरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.
 

Basant Munda 

Ranchi :  कचहरी स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क को करीब 20 साल बाद अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. उपायुक्त कार्यालय के समीप बने इस पार्क से नगर प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे वर्षों से यहां जमे नर्सरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.  

Uploaded Image

 

औने-पौने दाम में पौधे बेच रहे हैं नर्सरी वाले

जानकारी के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए करीब 20-25 नर्सरी दुकानदारों ने वर्षों से पार्क में अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था. दुकानदारों ने बताया कि निगम की नोटिस मिलने के बाद वे अब पौधों को औने-पौने दाम पर बेच रहे हैं. अधिकांश पौधे 50-70 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि उनका सामान्य मूल्य 150-170 रुपये है. इस तरह उन्हें करीब 70-100 रुपये का नुकसान हो रहा है. दुकानदारों ने कहा कि यदि वे समय पर हटे नहीं तो सारा माल जब्त कर लिया जाएगा. 

Uploaded Image

 

20 साल से जमे थे नर्सरी दुकानदार

स्थानीय लोगों ने बताया कि  नर्सरी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था. ऐसे में कचहरी रोड पर  अक्सर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती थी. लेकिन अतिक्रमण हटने से जाम से निजात मिलेगी. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्क को अब उसके मूल स्वरूप में पुन विकसित किया जाना चाहिए. ताकि आम लोग इस हरे-भरे पार्क का आनंद ले सकें  रांची के सीमित सार्वजनिक स्थलों में यह एक नया और आकर्षक विकल्प हो सकता है.

Uploaded Image

 

फ्लाईओवर उद्घाटन से पहले प्रशासन सख्त

यह कार्रवाई उस समय की जा रही है, जब 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राजभवन से ओटीसी ग्राउंड तक बने रातू रोड एलिवेटेड कोरिडोर (फ्लाईओवर) का उद्घाटन प्रस्तावित है. इससे पहले प्रशासन ने शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान को तेज कर दिया है. 

Uploaded Image

 

मीडिया ने  प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

रांची के इस एकमात्र सार्वजनिक पार्क सुभाष चंद्र बोस पार्क पर वर्षों से चल रहे अतिक्रमण को लेकर मीडिया ने पहले भी कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिससे अब कार्रवाई तेज हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही