Search

 
 
 

7 साल बाद पिघला सुनीता आहूजा का गुस्सा, भांजे कृष्णा अभिषेक से मिलने पहुंची

कॉमेडी कुकिंग रियलेटी ‘लाफ्टर शेफ्स एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा की वजह बनी हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, जिन्होंने शो के सेट पर पहुंचकर अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को सरप्राइज दे दिया.
 

Lagatar desk : कॉमेडी कुकिंग रियलेटी ‘लाफ्टर शेफ्स एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा की वजह बनी हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, जिन्होंने शो के सेट पर पहुंचकर अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को सरप्राइज दे दिया.

 

 

सेट पर दिखा फैमिली बॉन्ड

15 अप्रैल को सुनीता आहूजा सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ मुलाकात की. तीनों ने एक साथ में पैपराजी के लिए पोज दिए और इस दौरान काफी मस्ती-मजाक भी देखने को मिला. एक वीडियो में कृष्णा और कश्मीरा, सुनीता को मजाक में पीछे छिपाते नजर आए, जिससे माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया.


मजाक-मस्ती में छिपा इमोशन


कृष्णा ने इस मुलाकात को खास बताते हुए कहा कि यह उनके लिए बड़ा सरप्राइज है. वहीं सुनीता आहूजा ने भी परिवार को लेकर भावुक अंदाज में बात की. इस दौरान कश्मीरा शाह ने मजाकिया अंदाज में कहा, सब जलने वालों, तुम्हारा मुंह काला.

 

गोविंदा की गैरमौजूदगी पर बयान


जब पपराजी ने गोविंदा के न आने पर सवाल किया, तो कश्मीरा शाह ने तुरंत जवाब दिया, उन्हें बुलाया ही नहीं गया.कृष्णा ने भी बात को हल्का रखते हुए कहा कि फिलहाल मामी के आने का आनंद लेना चाहिए.

 

सालों बाद खत्म हुआ मनमुटाव


यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के परिवार के बीच करीब 7 साल तक दूरी बनी रही थी. बताया जाता है कि 2016-18 के बीच कुछ गलतफहमियों और बयानों के कारण रिश्तों में खटास आ गई थी.हालांकि, अब हालात बेहतर होते नजर आ रहे हैं. गोविंदा पहले भी कृष्णा के साथ मंच साझा कर चुके हैं, और अब सुनीता आहूजा का शो में आना इस बात का संकेत है कि परिवार के रिश्ते धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही