Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुखदेव भगत ने राहुल व प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Lohardaga News : सुखदेव भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत, मजबूत संगठन और जनता के भरोसे के साथ पार्टी को छत्तीसगढ़ में मजबूत किया जाएगा.
 
राहुल-प्रियंका से मुलाकात

Lohardaga News : कांग्रेस ने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ का दायित्व सौंपे जाने के लिए दोनों नेताओं का आभार जताया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सुखदेव भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत, मजबूत संगठन और जनता के भरोसे के साथ पार्टी को छत्तीसगढ़ में मजबूत किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए पार्टी पूरी निष्ठा से काम करेगी. सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के जरिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का रास्ता तैयार करने का प्रयास किया जाएगा.

 

सुखदेव भगत ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए केवल संगठन का काम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सेवा करने का अवसर भी है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से कांग्रेस को राज्य में और मजबूत किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही