Search

 
 
 

निलंबन खत्म, अभिलाष साहू की कांग्रेस में वापसी, फिर मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Ranchi News : यह कार्रवाई इरबा में सड़क जाम के दौरान वायरल हुए एक वीडियो को लेकर हुई थी. इस मामले में अभिलाष साहू के साथ प्रदेश कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई की गई थी. दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया था.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने अभिलाष साहू का निलंबन वापस ले लिया है. निलंबन खत्म होने के बाद उन्हें एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस ने पिछले महीने अनुशासनहीनता के आरोप में अभिलाष साहू को पार्टी से निलंबित किया था.

 

इसे भी पढ़ें...

 

यह कार्रवाई इरबा में सड़क जाम के दौरान वायरल हुए एक वीडियो को लेकर हुई थी. इस मामले में अभिलाष साहू के साथ प्रदेश कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई की गई थी. दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया था.

 

वायरल वीडियो को लेकर अभिलाष साहू ने अपनी सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि वीडियो में सुनाई दे रही आवाज उनकी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि वीडियो उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से लाइव नहीं किया गया था. साहू ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

 

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूरे मामले पर सुनवाई की. 29 अगस्त को अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह को अगले आदेश तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया था.

 

अब कांग्रेस ने अभिलाष साहू का निलंबन रद्द कर दिया है और उन्हें फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है. मई 2026 में घोषित प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में भी अभिलाष साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था. नई कमेटी में 16 उपाध्यक्ष समेत 200 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल किए गए थे. निलंबन वापस होने के बाद अभिलाष साहू की पार्टी संगठन में दोबारा सक्रिय भूमिका तय हो गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही