Search

 
 
 

Ramgarh News:  OBC की भागीदारी और अधिकार के लिए अलग कोड जरूरी- कांग्रेस

Ramgarh News: देश में ओबीसी वर्ग की बड़ी आबादी होने के बावजूद जनगणना में ओबीसी की वास्तविक संख्या का स्पष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. इसलिए आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाना आवश्यक है, ताकि ओबीसी आबादी के वास्तविक आंकड़ों के आधार पर सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों तथा कल्याणकारी योजनाओं का उचित निर्धारण किया जा सके.
 
कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की प्रेस वार्ता

Ramgarh News:  कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कॉलम जोड़ने सहित सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि देश में ओबीसी वर्ग की बड़ी आबादी होने के बावजूद जनगणना में ओबीसी की वास्तविक संख्या का स्पष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. इसलिए आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाना आवश्यक है, ताकि ओबीसी आबादी के वास्तविक आंकड़ों के आधार पर सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों तथा कल्याणकारी योजनाओं का उचित निर्धारण किया जा सके.

 

उन्होंने कहा कि जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. कांग्रेस पार्टी ओबीसी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी.

 

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणधीर गुप्ता ने कहा कि ओबीसी समाज की इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी. इसी क्रम में 16 सितंबर को रांची में बापू वाटिका से लोक भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा. इसके माध्यम से ओबीसी जनगणना की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा और सरकार से आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग की जाएगी.

 

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आने से ही आबादी के अनुपात में अधिकार, प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं का बेहतर निर्धारण संभव होगा.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक ममता देवी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश कांग्रेस नेता राजकुमार यादव, प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर अमर यादव, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, प्रवक्ता मुकेश यादव, कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश, संतोष सोनी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही